दिवाली से पहले महगाई का तगड़ा झटका, गैस सिलेंडर हुआ महंगा

दिवाली से पहले LPG सिलेंडर पर महंगाई का बम फूटा है। दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शिय गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से तगड़ा इजाफा किया है।

1 नवंबर  से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 100 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी उभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1833 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में यह 1943.00 रुपये का हो गया है, जबकि मुंबई में 1785.50 रुपये और चेन्नई में इसकी कीमत 1999.50 रुपये हो गई है

बता दें अक्टूबर में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 209 रुपये तक बढ़ा दिए गए। और अब ठीक एक महीने बाद 1 नवंबर को फिर से इसमें 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है.यानी एक महीने में दिल्ली के 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को करीब 310 रुपये का झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *