39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी – Kachchichithi

39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल शुरू हो गया है. निर्वाचन आयोग (ECI) के मानकों का पालन करते हुए गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) कार्यालय ने एक ही जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके 39 पुलिस निरीक्षकों (Inspectors) के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं. इस तबादला सूची में देहरादून और हरिद्वार समेत गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों के अधिकारी शामिल हैं.

पुलिस विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है. इसी क्रम में गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से 39 निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं. इस सूची में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के निरीक्षक शामिल हैं. जारी आदेश के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उन निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिन्होंने वर्तमान नियुक्ति जनपद में चार वर्ष की अवधि में से तीन वर्ष की नियुक्ति अवधि पूरी कर ली है. पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप की ओर से जारी आदेश में संबंधित निरीक्षकों को नए तैनाती जनपद में स्थानांतरित किया गया है. यह कार्रवाई आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन के तहत की गई है.

इन निरीक्षकों के हुए तबादले

  • राम किशोर सकलानी का तबादला हरिद्वार से रुद्रप्रयाग किया गया है
  • नरेंद्र सिंह बिष्ट का तबादला हरिद्वार से चमोली किया गया है
  • मनीष उपाध्याय का तबादला हरिद्वार से टिहरी किया गया है
  • मनोहर सिंह का तबादला हरिद्वार से देहरादून किया गया है
  • दिग्पाल कोहली का तबादला हरिद्वार से उत्तरकाशी किया गया है
  • शांति कुमार का तबादला हरिद्वार से देहरादून किया गया है
  • कमल मोहन सिंह का तबादला हरिद्वार से देहरादून किया गया है
  • गोविंद कुमार का तबादला हरिद्वार से रुद्रप्रयाग किया गया है
  • देवेंद्र सिंह रावत का तबादला हरिद्वार से उत्तरकाशी किया गया है
  • वीरेंद्र चंद्र रमोला का तबादला हरिद्वार से देहरादून किया गया है
  • प्रदीप बिष्ट का तबादला हरिद्वार से टिहरी किया गया है
  • संपूर्णानंद गैरोला का तबादला देहरादून से पौड़ी किया गया है
  • वीरेंद्र सिंह नेगी का तबादला देहरादून से उत्तरकाशी किया गया है
  • गिरीश चंद्र शर्मा का तबादला देहरादून से रुद्रप्रयाग किया गया है
  • खुशीराम पांडे का तबादला देहरादून से उत्तरकाशी किया गया है
  • अरविंद कुमार का तबादला देहरादून से पौड़ी किया गया है
  • देवेंद्र सिंह चौहान का तबादला देहरादून से टिहरी किया गया है
  • गजेंद्र बहुगुणा का तबादला देहरादून से पौड़ी किया गया है
  • कैलाश चंद्र भट्ट का तबादला देहरादून से हरिद्वार किया गया है
  • हरिओम राज चौहान का तबादला देहरादून से चमोली किया गया है
  • पंकज देव रानी का तबादला देहरादून से हरिद्वार किया गया है
  • कुलदीप रावत का तबादला देहरादून से चमोली किया गया है
  • राजेंद्र सिंह खलिया का तबादला देहरादून से हरिद्वार किया गया है
  • प्रदीप कुमार राणा का तबादला देहरादून से टिहरी किया गया है
  • प्रदीप सिंह रावत का तबादला देहरादून से हरिद्वार किया गया है
  • बसंत पांडेय का तबादला उत्तरकाशी से टिहरी किया गया है
  • मनोज असवाल का तबादला उत्तरकाशी से हरिद्वार किया गया है
  • नरेंद्र सिंह का तबादला चमोली से टिहरी किया गया है
  • संजय मिश्रा का तबादला टिहरी से हरिद्वार किया गया है
  • देवराज शर्मा का तबादला टिहरी से चमोली किया गया है
  • प्रवीन्द्र सिंह रावत का तबादला टिहरी से रुद्रप्रयाग किया गया है
  • अजय कुमार जाटव का तबादला टिहरी से हरिद्वार किया गया है
  • प्रताप सिंह का तबादला टिहरी से रुद्रप्रयाग किया गया है
  • सुरेश चन्द्र बलूनी का तबादला रुद्रप्रयाग से देहरादून किया गया है
  • मनोज कुमार नेगी का तबादला रुद्रप्रयाग से उत्तरकाशी किया गया है
  • सुधीर कुमार का तबादला पौड़ी से चमोली किया गया है
  • मोहम्मद अकरम अंसारी का तबादला पौड़ी से उत्तरकाशी किया गया है
  • नन्द किशोर भट्ट का तबादला पौड़ी से हरिद्वार किया गया है
  • राकेश चंद्र भट्ट का तबादला चमोली से हरिद्वार किया गया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *