प्याज के बढ़ते दाम से लोग परेशान, आज से मंडी में मिलेगा सस्ता प्याज, लगेगा काउंटर

त्योहारी सीजन के चलते महंगाई आसमान छू रही है। सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। टमाटर के बाद अब प्याज लोगों को रूला रहा है। प्याज के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं। जिस कारण अब मंडी सस्ते प्याज लोगों को उपलब्ध कराएं जाएंगे। जिसके लिए काउंटर लगाए जाएंगे।

जहां पहले टमाटर ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया था तो अब प्याज सबको रूला रहा है। प्रदेश में कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक महंगे प्याज ने सभी को परेशान कर दिया है। जहां एक ओर गढ़वाल में प्याज 100 रूपए किलो तक मिल रहा है तो वहीं कुमाऊं में भी प्याज 80 रूपए किलो तक बिक रहा है।

पहाड़ के साथ ही पूरे तराई भाबर में इंदौर, नासिक, राजस्थान आदि जगहों से प्याज आता है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी प्याज का उत्पादन होता है। लेकिन वो काफी नहीं है। प्याज के साथ ही अदरक के दामों में भी उछाल आ गया है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर, ‘डब्बू’ ने एक नवंबर से मंडी हल्द्वानी में सस्ती कीमतों पर लोगों को प्याज उपलब्ध कराने के लिए काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *