मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। देहरादून-मसूरी के बीच आवागमन के लिए रोपवे की सुविधा जल्द ही मिलने वाली है। साल 2026 तक देहरादून-मसूरी रोपवे बनकर तैयार हो जाएगा।
साल 2026 तक देहरादून-मसूरी के बीच रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। बता दें कि फाइएल इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाले मसूरी स्काई कार कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने दोनों नगरों के बीच रोपवे परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि लंबाई के नजरिये से देहरादून-मसूरी रोपवे दुनिया के पांच सबसे लंबे मोनो-केबल रोपवे सिस्टम में से एक होगा। इस परियोजना की कुल लागत 300 करोड़ रुपये है। मिली जानकारी के मुताबिक 5.5 किमी लंबी ये रोपवे परियोजना दो चरण में बनाई जा रही है। जिसका काम भी शुरू हो गया है।
इस रोपवे के बनने के बाद दून से मसूरी केवल 15 मिनट में पहुंच जाएंगे। साल 2026 तक रोपवे परियोजना का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद देहरादून और मसूरी की दूरी केवल 15 मिनट की रह जाएगी। बता दें कि देहरादून से मसूरी की दूरी सड़क मार्ग से 33 किमी है। डेढ़ घंटे का समय लगता है।