उत्तराखंड: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए शाह-योगी, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगा मंथन

उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में शनिवार 7 अक्टूबर को मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उत्तराखंड पहुंचे है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बैठक में 20 से ज्यादा बिंदुओं पर मंथन हो सकता है।

गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हैं।

इनके अलावा इस बैठक में चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में उत्तराखंड सीमांत क्षेत्रों में पलायन और दून वैली नोटिफिकेशन का मामला उठा सकता है। साथ ही, चारों राज्य आपसी समन्वय को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कल रात ही देहरादून पहुंचे थे, जो कि करीब 3:00 बजे केदारनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे। आज रात केदारनाथ में रहने के बाद कल बद्रीनाथ के दर्शन भी करेंगे और फिर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *