SDRF उत्तराखंड द्वारा देहरादून, टोंस नदी से किया शव बरामद, आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सौंपा शव

चौकी त्यूणी द्वारा SDRF पोस्ट त्यूणी को श्मशान घाट के पास टोंस नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही आरक्षी नवीन सिंह के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए शव को टोंस नदी से बाहर निकाला गया तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक की पहचान विनोद लोकता (46 वर्ष), निवासी बलोत, त्यूणी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *