22 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा – Kachchichithi

22 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

आगामी 22 नवंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरा प्रस्तावित है. इसको लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं. कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मानें तो बालेन शाह करीब 22 नवंबर को भारत आएंगे. इस दौरान पंचेश्वर डैम परियोजना, भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दे, महेंद्रनगर में प्रस्तावित ड्राई पोर्ट और तराई पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है. वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री भी आ रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच धार्मिक एवं पर्यटन संपर्क को नई दिशा मिल सकती है.

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह (बालेंद्र) के साथ पंचेश्वर डैम को लेकर बातचीत होगी. ये बहुउद्देशीय परियोजना लंबे समय से भारत-नेपाल सहयोग का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है, लेकिन लागत, जल संसाधन और लाभ साझा करने से जुड़े मुद्दों के चलते, इसमें गति नहीं मिल पाई है. हालांकि, पिछले सालों में दोनों देशों ने परियोजना के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज करने पर सहमति जताई थी.

भारत और नेपाल के बीच जल संसाधन, बिजली उत्पादन और कनेक्टिविटी परियोजनाओं को आपसी साझेदारी का अहम हिस्सा माना जाता है. पंचेश्वर परियोजना के आगे बढ़ने से शारदा नदी क्षेत्र में बिजली उत्पादन, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण की संभावनाओं को लाभ मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *