अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस में नारकोटिक्स, सोशल मीडिया समेत कई मुद्दों पर होगा मंथन

उत्तराखण्ड पुलिस 7 व 8 अक्टूबर को दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में किया जायेगा। “Policing in Amrit Kaal” थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 41वें AIPSC का आयोजन 21 से 23 जून, 2011 के मध्य वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में ही कराया गया था।

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन शनिवार, 7 अक्टूबर को वन अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अमित शाह, गृह मंत्री, मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। समापन समारोह रविवार, 8 अक्टूबर को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) सभागार में होगा। इस अवसर पर राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D): पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो, नई दिल्ली की स्थापना 1970 में की गई थी। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) देश की सभी पुलिस एजेंसियों को उनके बुनियादी ढांचे, मानव संसाधनों और प्रक्रियाओं को उन्नत और आधुनिक बनाने में मदद करती है।

राज्य पुलिस बलों के लिए एक थिंक टैंक होने के नाते BPR&D अपनी वार्षिक गतिविधियों में से एक के रूप में ऐसी कांग्रेस का आयोजन करती है। बालाजी श्रीवास्तव, महानिदेशक, BPR&D इस कांग्रेस के संयोजक हैं। सभी रैंकों के पुलिस अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, फारेसिंक विशेषज्ञ प्रतिष्ठित 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के विचार-विमर्श में सक्रिय भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *