उत्तराखंड से दुखद खबर- यहां 4 साल के बच्चे को उठा ले गया बाघ, मचा कोहराम

उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है ताजा मामला देहरादून का है।  यहां सिंगली गाँव मे 4 वर्ष के बच्चे को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दिंनाक 27 दिस्मबर रात  पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी,सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया गया। लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी,कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव बरामद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *