श्रीनगर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, मां धारी देवी के किए दर्शन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने मां धारी देवी के दर्शन किए।

 जानकारी के मुताबिक एसएसबी श्रीनगर के हेलीपेड पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड हुआ। जिसके बाद वो मां धामी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। एनआईटी उत्तराखंड का चौथा दीक्षांत समारोह का आज आयोजन होगा। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) छात्रों को संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो. चंद्रशेखर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *