45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल, वाहनों को जब्त करने की धमकी देकर मांग रहा था घूस – Kachchichithi

45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल, वाहनों को जब्त करने की धमकी देकर मांग रहा था घूस

उत्तराखंड के सतर्कता विभाग ने सोमवार को नैनीताल जिले के बेतालघाट में एक पुलिस कांस्टेबल को 45,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सरकारी खनन पट्टे पर आरबीएम (रेत, बजरी, पत्थर आदि) निकालने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि बेतालघाट थाने में तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह द्वारा आरबीएम को स्थानीय स्टोन क्रशर तक भेजने वाले वाहनों का चालान करने और उन्हें जब्त करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की जा रही थी।

प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सतर्कता विभाग ने एक टीम का गठन किया और कांस्टेबल को 45,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *