देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला अधिवक्ताओं से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते जिले का न्यायिक कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।
बार संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा चीनी के अनुसार, अधिवक्ताओं को जानकारी मिली है कि डीएम ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के खिलाफ बार काउंसिल को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस कदम से वकीलों में भारी नाराजगी है।
प्रेमचंद शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता हैं,प्रेमचंद शर्मा के भाई उमेश शर्मा भाजपा पार्टी से रायपुर (देहरादून) के विधायक भी हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने आमसभा बुलाते हुए कल न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जिसमें सभी न्यायायिक कार्य रजिस्ट्री आदि भी बंद रहेगें
इस पूरे घटनाक्रम से प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है, जिसका असर आम लोगों के कामकाज पर भी पड़ सकता है।