अल्मोड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के देघाट के चिंतोली गाांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कार्य को अंजाम दिया. वहीं, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है. बताया जा रहा है कि चारों युवक चिंतोली गांव के ही रहने वाले हैं. ऐसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत पर गांव में मातम पसर गया है.

जानकारी के मुताबिक, देघाट के चिंतोली गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी. जिसमें चार लोग सवार थे. अचानक बीच सड़क में वो अनियंत्रित हो गई. जब तक चालक उसे संभालता, तब तक वो पलट गई. ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. इसी बीच ग्राम प्रहरी चंदन सिंह ने पुलिस को हादसे की सूचना दी.

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे फंसे युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद युवकोंं को बाहर निकाल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दर्शन सिंह और चंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों के नाम-

  1. दर्शन सिंह पुत्र छोदाण सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चिंतोली गांव, अल्मोड़ा
  2. चंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चिंतोली गांव, अल्मोड़ा

घायलों के नाम-

  1. गोपाल सिंह पुत्र गब्बर सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चिंतोली गांव, अल्मोड़ा
  2. नरेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह (उम्र 18 वर्ष), निवासी- चिंतोली गांव, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *