देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुआंवाला के जंगल में पेड़ में एक अज्ञात शव लटका मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। शव 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है।
मामला कोतवाली डोईवाला क्षेत्र इलाके का है। कुआंवाला के जंगल में रविवार को पेड़ में अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त में जुट गई है। शव 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।