प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट, विधायक के समर्थकों पर लगा आरोप

शिक्षा निर्देशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ उनके दफ्तर में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि विधायक के समर्थक ही थे।

घटना शनिवार दोपहर की है। आरोप है कि किसी प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान विधायक के समर्थक अधिकारी पर नाम बदलने को लेकर दबाव बनाने लगे।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने विधायक को नियम-कानून का हवाला दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते दी देखते विधाताक के समर्थक हाथापाई पर उतर आए। मारपीट में घायल निदेशक को कोरोनेशन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *