धामी सरकार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, दस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार

उत्तरकाशी। धामी सरकार के सख्त रुख के चलते भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग के अमीन टीका राम नौटियाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीका राम नौटियाल, अमीन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय, उत्तरकाशी ने सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और दिनांक 22 जनवरी 2026 को आरोपी को रिश्वत की धनराशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया है। धामी सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विजिलेंस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *