गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम बोयल जनपद पिथौरागढ़ में एक स्विफ्ट कार संख्या यूके-05 टीए-5117 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग एक किमी नीचे खाई में नीचे में गिर गयी. सूचना पर प्रभारी निरीक्षक क्षक कैलाश जोशी व एस आई नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची.
जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से कार में सवार शिवनाथ पुत्र प्रेम नाथ उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी बोयल को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भेजा गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाते लाते शिवनाथ पुत्र प्रेमनाथ की मौत हो गई. चालक भोपाल सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम बोयल की मौके पर ही मृत्यु हो गई. दोनों निवासी बोयल उक्त दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए. पुलिस पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है. उक्त दोनों लोग स्थानीय चौपाता कस्बे से अपने घर बोयल की ओर जा रहे थे. घर पहुंचने से पूर्व ही उक्त दुर्घटना घट गई. भूपाल सिंह का एक पुत्र है. शिवनाथ के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं. सभी विवाहित हैं.
गंगोलीहाट कोतवाल कैलाश चंद्र जोशी ने बताया पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर न्याय पंचायत पोखरी भेंरग के ग्राम बोयल में स्विफ्ट कार संख्या UK-05 TA-5117 बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. खाई में गिरी कार से घायलों को बाहर निकाला गया.