देहरादून में भीषण हादसाः सेना के अधिकारी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

राजधानी देहरादून में से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। जहां चकराता मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में भारतीय सेना के मेजर शुभम सैनी की मौत हुई है। 27 वर्षीय मेजर शुभम सैनी चकराता में स्थित 2/2 बटालियन के मुख्यालय में तैनात थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना देहरादून में चकराता मार्ग हुई है। जहां स्थित बंगला नंबर 10 के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में भारतीय सेना के 27 वर्षीय मेजर शुभम सैनी मौजूद थे। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। घटना शनिवार की बताई गई है। इस घटना की सूचना पर पहुंचे सैन्यकर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और मेजर को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में गंभीर घायल मेजर को सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान भारतीय सेना में मेजर 27 वर्षीय शुभम सैनी निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इन दिनों वह चकराता में स्थित 2/2 बटालियन के मुख्यालय में तैनात थे। बताया गया कि मेजर सैनी 2019 में सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में भर्ती हुए थे। इसके बाद पदोन्नति होकर मेजर बने थे। चकराता में सड़क हादसे ने उनकी जान ली है। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद उनके गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *