तीन बच्चों के पिता पर नाबालिग को भगाने का आरोप, गिरफ्तार, पॉक्सो में केस दर्ज

नैनीताल जिले के रामनगर शहर में तीन बच्चों के पिता पर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप लगा है. मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है. साथ ही नाबालिग का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है.

पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर पीड़िता की मां ने बताया कि रामनगर में मजदूरी करने वाला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी साहिद अहमद उसकी 15 वर्षीय किशोरी को बहाल फुसलाकर अपने प्यार के जाल में फंसाकर 17 जून को भगा ले गया. किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चला पाया. आरोपी तीन बच्चों का पिता है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की.

रामनगर कोतवाली एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर किया. जिसके बाद आरोपी घबरा गया और आज 7 जुलाई को मुरादाबाद से रामनगर आकर नाबालिग को उसके घर छोड़ गया. इसी दौरान पहले से तैनात पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. वहीं, पीड़िता किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण रामनगर के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *