देहरादून में रिश्तों का कत्ल,भतीजे ने ताऊ की पीट-पीट कर की हत्या, खेत को लेकर हुआ था विवाद

राजधानी देहरादून में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां विकास नगर में मामूली विवाद के चलते एक भतीजा हैवान बन गया। उसने अपने ताऊ की बेरहमी से पीटकर हत्या की है। इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला सहसपुर थाना क्षेत्र के केदारावाला का है। यहां खेत की डोल पर घास रखने को लेकर भतीजों और ताऊ में झड़प हो गई। आरोप है कि भतीजे ने अपने ताऊ को चीकड़ के पानी में डूबो-डूबो कर बेरहमी से पीटा। इस घटना के थोड़ी देर बाद ही व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि वाजिद अली (65) बुधवार सुबह परिवार के साथ घास लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने घास को बगल वाले खेत यानी अपने छोटे भाई के खेत में रख दिया। जिस पर भाई का परिवार आग बबूला हो उठा। यहां तक की भतीजे मनीष ने धक्का-मुक्की शुरू कर दिया।

मनीष ने अपने ताऊ वाजिद अली को धक्का मारकर नीचे गिराया। इसके बाद उनका मुंह पानी और कीचड़ में डुबोकर मारना शुरू कर दिया। घटना में व्यक्ति बेसुध होकर गिर गया। परिजन उन्हें अचेत अवस्था में चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने वाजिद अली को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाजिद अली के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष समेत अन्य दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *