हरिद्वार में मध्य प्रदेश की युवती को कई दिनों तक बनाया बंधक, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप,

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मध्य प्रदेश की एक युवती ने युवक पर रेप और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. इस मामले में युवती की ओर से हरिद्वार पथरी थाने में तहरीर दी गई है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब चार साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई थी, तब उस लड़के की आईडी अमन सिंह के नाम से थी. दोनों के बीच हुई दोस्ती के बाद काफी समय तक बातचीत होने लगी.

आरोप है कि इसके बाद 2024 में अमन ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर शाहरुख कर दिया. पूछने पर उसने युवती से कहा कि उसका नाम अमन ही है, बस कुछ दिनों के लिए नाम बदला है. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.

पीड़िता का आरोप है कि 13 सितंबर 2026 को अमन से शादी करने के लिए वह अपने घर से हरिद्वार के लिए निकली. 14 सितंबर को सुबह करीब पांच बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लड़का उसे लेने पहुंचा. इसके बाद आरोपी उसे हरिद्वार में अपने किसी ठिकाने पर लेकर गया.

पीड़िता की तहरीर के अनुसार, आरोपी ने पहली बार उसे तभी बताया कि वो दूसरे धर्म का है और शादी के लिए पीड़िता को अपना धर्म बदलना पड़ेगा. ऐसा करने पर ही वो उससे शादी करेगा. जब पीड़िता ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया तो इसके बाद आरोपी ने जबरन पीड़िता के साथ संबंध बनाए. उस दौरान कमरे के बाहर आरोपी का भाई व उसकी मां मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *