BJP अध्यक्ष के “सड़क छाप” वाले बयान पर गरमाई सियासत, विधायक ने जताया खेद – Kachchichithi

BJP अध्यक्ष के “सड़क छाप” वाले बयान पर गरमाई सियासत, विधायक ने जताया खेद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा राज्य में आंदोलन कर रहे लोगों को “सड़क छाप” कहे जाने वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। इस दौरान प्रदेशभर में आंदोलन कर रहे लोगों समेत आम जनता में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, इस बयान पर भाजपा विधायक खजानदास ने खेद प्रकट किया है।

भाजपा विधायक खजानदास ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुंह से गलती से “सड़क छाप” निकल गया। विधायक ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि महेंद्र भट्ट ने जानबूझ कर गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। ये केवल एक गलती मात्र हुआ है। इसके लिए विधायक ने सभी प्रदेशवासियों से माफी मांगी है। साथ ही कहा कि ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कहा कि हम सब सड़क से ही निकले हैं और यह राज्य हमें मिला है।

बता दें कि इससे पहले बीते दिनों कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। वहीं, अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आंदोलन कर रहे लोगों को “सड़क छाप” कहने पर भी बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इसके चलते प्रदेश की जनता में काफी गुस्सा भरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *