काशीपुर दौरे पर सीएम धामी, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास, कांग्रेस ने किया विरोध – Kachchichithi

काशीपुर दौरे पर सीएम धामी, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास, कांग्रेस ने किया विरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर पहुंचे. काशीपुर में नगर निगम प्रांगण में मुख्यमंत्री धामी ने 100 करोड़ रुपये की लागत की विकासीय योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौंपी.

काशीपुर में रामनगर रोड स्थित स्टेडियम में बने हैलीपेड से कार द्वारा महाराणा प्रताप चौक पहुंचे. महाराणा प्रताप चौक से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोड शो के माध्यम से ढोल नगाड़ों की थाप और पार्टी के कार्यर्ताओं और पदाधिकारियों तथा आम जनता के द्वारा स्वागत करने के साथ नगर निगम पहुंचे. रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री के साथ नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोक सभा संसदीय सीट के सांसद अजय भट्ट, नगर निगम महापौर दीपक बाली मौजूद रहे. नगर निगम में लगे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया.

इसके बाद भजन गायक शुभम तिलकधारी के बाद दिव्यांग बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. मंच पर मौजूद नगर निगम के महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा तथा अन्य मौजूद लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया गया. मंच पर मौजूद नगर निगम के पार्षदों के द्वारा बड़ी फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *