उत्तराखंड की इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पौड़ी गढ़वाल से सामने आ रही है। रविवार दोपहर पौड़ी में बस हादसा हो गया। यहां बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।
पौड़ी गढ़वाल में एक बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शहर से केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बस हादसा होने की खबर सामने आई है। बस दुर्घटना की जानकारी पर प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घायलों को बचाने का सिलसिला जारी है।