पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा लिया मौत को गले, जांच में जुटी पुलिस – Kachchichithi

पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा लिया मौत को गले, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पत्नी ने अपनी पत्नी और सास को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. दोनों की हत्या करने के बाद पति ने खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. पुलिस की टीम फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. पुलिस को सूचना मिली थी कि टिहरी विस्थापित कॉलोनी में गली नंबर आठ में एक घर के अंदर गोलियां चली है और घर का गेट भी अंदर से बंद है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर में घुसकर दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे में तीन शव खून से लथपथ पड़े थे. शवों के पास पिस्तौल, बेसबॉल बैट भी पड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *