दिसंबर जैसी ठंड नवंबर में ही कंपाने लगी, क्या है उत्तराखंड में अगले 2 दिनों का मौसम पूर्वानुमान – Kachchichithi

दिसंबर जैसी ठंड नवंबर में ही कंपाने लगी, क्या है उत्तराखंड में अगले 2 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

उत्तराखंड में सर्दी दस्तक दे चुकी है। इस बार भले ही सर्दी देरी से आई हो मगर तेजी से असरदार दिखी है। अमूमन दिसंबर में पड़ने वाली ठंड नवंबर में ही कंपाने लगी है। पहाड़ से मैदान तक रात का पारा दस डिग्री ने नीचे आ रहा है। जबकि पहाड़ी जिलों में अधिकतम पारा 17 और तराई में 24-25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को तराई के पंतनगर केंद्र का अधिकतम पारा 25 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। यही स्थिति हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में रही। जबकि मुक्तेश्वर केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 5.2 डिग्री रहा। पहाड़ के अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी पारे की औसतन यही स्थिति रही।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से सक्रिय होने के कारण मैदान के अलावा पहाड़ों की आबोहवा बदल गई है। दोपहर के समय भी ठंडक महसूस होने लगी है। बीते 15 दिन में पहाड़ से तराई तक औसतन दस डिग्री तापमान लुढ़का है।

बताया जा रहा है कि दिसंबर में 5 या इससे कम पारा होता है जो कि नवंबर में ही पहुंचने लगा है। मौसम विभाग का दावा है कि कुमाऊं में अब तेजी से ठंड रफ्तार पकड़ेगी। दिसंबर पहले सप्ताह से कोहरे में तेजी आने की संभावना है। हालांकि 29 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *