हल्द्वानी: निगम वसूलेगा मास्टरमाइंड मलिक से 2.44 करोड़, दिया तीन दिन का समय

हल्द्वानी में हुए दंगो के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को नगर निगम ने उपद्रव में हुए 2.44 करोड़ के नुकसान की भरपाई करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करते हुए उसमें साफ़ साफ़ कहा गया है कि तीन दिन के अंतराल में यह रकम जमा कर दें अन्यथा विधि के अनुसार वसूली की जाएगी। साथ ही नोटिस में कहा गया है कि निगम के स्वामित्व वाली जमीन से अवैध धार्मिक स्थल हटाने के लिए कहा गया था। मलिक ने ऐसा नहीं किया। आठ फरवरी को अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जब निगम की टीम, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम लौट रही थी तो मलिक के समर्थकों ने टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।

उपद्रव में 11 वाहन, दो ट्रॉली, किराये पर ली गई दो जेसीबी को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए है। इन्हें आग लगा दी। इसके अलावा घन, सब्बल, गैंती, फावड़ा, हैलमेट भी चोरी हो गया। जिसकी पूरी लागत 2.44 करोड़ रुपया है।

कर्मचारी के हेलमेट से लेकर बुलडोजर तक के नुकसान की पूरी रकम नगर निगम द्वारा मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से ही वसूली जाएगी।

आपको बता दें कि आठ फरवरी को पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम अब्दुल मलिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर बनाए गए अवैध मदरसे और नमाजस्थल को तोड़ने के लिए पहुंची थी। कार्रवाई से पहले विरोध शुरू हो गया। विरोद इतना बढ़ गया कि चारों तरफ से पथराव होने लगा। अधिकारियों से लेकर अभियान में जुटी टीम भी घायल हुई।

वाहनों में तोड़फोड़ संग आग लगानी शुरू कर दी। पथराव और आगजनी में पुलिस, प्रशासन और निगम वाहनों के अलावा पत्रकारों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं थी।

सीएम धामी ने भी स्पष्ट रूप से कहा था कि देवभूमि में ऐसी अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी नुकसान की पाई-पाई वसूली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *