रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे परिजन, सिडकुल में मिला अज्ञात शव

सिडकुल ढाल स्थित अटरिया मंदिर क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. शव मिलने की खबर आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं दूसरी ओर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक किशोर की आत्महत्या का मामला सामने आया है.

गौर हो कि अटरिया मंदिर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब कुछ लोग मंदिर की ओर जा रहे थे तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे, ताकि उसकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई है.

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,यहां 17 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *