सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार IAS और सात PCS अधिकारियों के तबादले

प्रदेश में तबादले का दौर जारी है। उत्तराखंड की धामी सरकार ने शनिवार देर शाम सात पीसीएस अधिकारियों और चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं।

अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने देर शाम इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। पीसीएस अभिषेक त्रिपाठी को टिहरी गढ़वाल का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है। जबकि पीसीएस चंद्र सिंह इमलाल को काशीपुर का अपर आयुक्त गन्ना की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *