अग्निवीर-ओपीएस को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव 2024 में घोषणापत्र पर इनपर रहेगा फोकस

उत्तराखंड कांग्रेस ने अग्निवीर योजना की समाप्ति, पुरानी पेंशन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बहाली के साथ ही हिमालयी राज्यों के लिए अलग आरक्षण जैसे मुद्दों को लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल करने पर जोर दिया है।

कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के संयोजक छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने शनिवार को अमरीक हॉल में कांग्रेस नेताओं के साथ ही सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ चुनावी मुद्दों पर राय ली।

अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड की परिस्थिति को देखते हुए अग्निवीर योजना को समाप्त करने, ओपीएस और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति फिर बहाल करने पर जोर दिया। नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने उत्तराखंड को ग्रीन बोनस दिए जाने, राज्य के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा बहाल करने और महिलाओं के साथ ही कमजोर वर्ग को सुरक्षा की गारंटी को घोषणा पत्र में शामिल करने का सुझाव दिया है।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड में दिए जा रहे महिला आरक्षण को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने, महिलाओं के लिए सस्ता लोन दिए जाने और महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की राय दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *