मम्मी-पापा, अंकल-आंटी भी देख सकेंगे पीएम मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 29 जनवरी को होगा। इसके जरिए छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं के दबाव से मुक्त रहने के टिप्स देंगे। इस बार प्रदेश के सभी स्कूलों में तो छात्र-छात्राएं इसका ऑनलाइन प्रसारण देखेंगे ही।

साथ ही मम्मी-पापा, अंकल-आंटी भी सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीनों पर इसका प्रसारण देख सकेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) पौंधा स्थित दून इंटरनेशल स्कूल और सीएम पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कौलागढ़ जीजीआईसी में परीक्षा पर चर्चा में शामिल होंगे।

शनिवार दोपहर डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सभी मंडलीय अपर निदेशक और सीईओ के साथ तैयारियों को लेकर ऑनलाइन बैठक की और निर्देश भी जारी किए। एपीडी-समग्र शिक्षा अभियान डॉ. मुकुल के अनुसार दूरदराज के जिन क्षेत्रों में टीवी और इंटरनेट नहीं है।

 वहां ट्रांजिस्टर के जरिए पीएम का संवाद सुनाया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *