देवडोली से भी उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को आशीर्वाद, बाबा बौखनाग के जयकारों की गूंज

उत्तरकाशी टलन हादसे में रेस्कयू ऑपरेशन गुरुवार देर रात जारी है। उम्मीद जताई जा रही थी कि टनल के अंदर फंसे 41 मजदूरों को 12 वें दिन टनल के अंदर से गुरुवार सुबह तक ही निकाल लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

गुरुवार देर रात 10 बजे तक टनल के अंदर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी रहा।  इसी के बीच,  गुरुवार सुबह बाबा बौखनाग की देव डोली सिलक्यारा टनल के पास से होकर गुजरी। इस दौरान डोली ने वहां काम कर रहे रेस्क्यू टीम के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

देवडोली के टनल के समीप पहुंचते ही पूरा क्षेत्र बाबा बौखनाग के जयकारों से गूंजने लगा। इस दौरान देव डोली के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवता की डोली गुरुवार को गिनोटी गांव में आयोजित मेले में जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवता ने सुंरग में फंसे लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने का आशीर्वाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *