पुलिस अधिकारी (CO) की पत्नी की ली जान, बेटा ही निकला कातिल

देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पर पड़ोसी राज्य यूपी पुलिस के सीओ की पत्नी की हत्या हो गई। हैरानी की बात ये है कि सीओ के बेटे ने ही अपनी मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला।

लाखन सिंह इस वक्त मुरादाबाद में तैनात हैं। उन्होंने अपनी पत्नी बबीता (55) को फोन किया तो फोन नहीं उठा। उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया तो वह भी घर पर कुछ नहीं देख पाए। इसके बाद मलखान सिंह खुद घर पर आ गए।

उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो उनके बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला। देखा कि बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है। आदित्य की भी हाथ की नस काटी हुई थी। मलखान सिंह को समझते देर न लगी कि उनके बेटे ने ही हत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *