उत्तरकाशी में क्यों अटका है काम ? और सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक फंसे हैं

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने की कोशिशें शनिवार सुबह फिर शुरू हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि ड्रिलिंग का काम फिलहाल रुका हुआ है।

शुक्रवार देर रात एनएचआईडीसीएल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया था कि 17 नवंबर दोपहर करीब 2:45 बजे, पांचवें पाइप को फिट करने के दौरान सुरंग में जोरदार दरार की आवाज सुनी गई, जिसके बाद बचाव अभियान रोक दिया गया। अब तक, रेस्क्यू टीम ध्वस्त सुरंग से केवल 24 मीटर मलबा ही हटा पाई है।

रेस्क्यू के 7वें दिन सुरंग के बाहर एक मंदिर स्थापित किया जा रहा है। एक तरफ मशीनों को अंदर ले जाया जा रहा है तो दूसरी तरफ जिस तरफ मंदिर स्थापित है। सुरंग के मुहाने पर मंदिर की स्थापना हो रही है। पूजा-अर्चना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *