बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू, पंच पूजा के पहले दिन श्री गणेश के द्वार हुए बंद

शीतकाल के लिए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को श्री गणेश जी के कपाट विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ शाम को बंद कर दिए गए।

मंगलवार को प्रात: मंदिर प्रांगण से श्री गणेश जी को पूजा-अर्चना पश्चात श्री बदरीश पंचायत में विराजमान किया गया। तीर्थयात्रियों ने दिनभर श्री गणेश के दर्शन किए व शाम को विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ गणेश जी के कपाट बंद हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *