रुद्रपुर में बनाई जा सकती साइबर सिटी, टाटा और इंफोसिस समेत कई कंपनियां निवेश के लिए राजी

कंपनियों के सुझाव पर सरकार आईटी व सेवा क्षेत्र की नीतियों में भी बदलाव कर सकती है। आठ और नौ दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी कर रही प्रदेश सरकार ने रोड शो के दौरान कई आईटी कंपनियों को निवेश के लिए उत्तराखंड में आमंत्रित किया है।

टाटा और इंफोसिस सरीखी कंपनियों ने निवेश के लिए हामी भरी है। कंपनियों के सुझाव पर सरकार आईटी व सेवा क्षेत्र की नीतियों में भी बदलाव कर सकती है। आठ और नौ दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी कर रही प्रदेश सरकार ने रोड शो के दौरान कई आईटी कंपनियों को निवेश के लिए उत्तराखंड में आमंत्रित किया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आईटी सेक्टर में टाटा 5000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकता है। निवेश की राशि परिस्थितियों के अनुरूप और अधिक हो सकती है। इसके अलावा आईटी सेक्टर की अग्रणी कंपनी इंफोसिस से भी सरकार की बात हो चुकी है। इंफोसिस भी उत्तराखंड में बड़ा निवेश कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *