दो साल पूर्व आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थियों की निकल गई उम्र, भर्ती का अभी तक नहीं कुछ पता

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन जनवरी 2022 विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। पेपर लीक मामले के बाद से भर्ती कागजों में दफन हो गई। इसके बाद आयोग ने कहा कि परीक्षा की तैयारी की जा रही है, लेकिन अब तक भर्ती का कोई पता नहीं है।

समूह-ग के तहत सब इंस्पेक्टर व अन्य पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकले दो साल पूरे होने वाले हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर गए हैं, लेकिन भर्ती का पता नहीं है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती को लेकर कोई भी आयोग सुनने को तैयार नहीं है। दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन जनवरी 2022 को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 65, उप निरीक्षक अभिसूचना के 43, गुल्मनायक पुरुष पीएसी, आईआरबी के 89 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 24 मिलाकर 221 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

इस भर्ती के लिए आठ जनवरी से 21 फरवरी तक हजारों अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी परीक्षा की तिथि भी जुलाई 2022 में तय की थी, लेकिन इस बीच आयोग के स्नातक स्तरीय सहित कई भर्तियों के पेपर लीक का प्रकरण सामने आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *