काशीपुर ड्यूटी में तैनात होमगार्ड को बेलगाम डंपर ने कुचला गई जिंदगी

उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जिले से भयावह सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र में रविवार शाम ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की दर्दनाक मौत हो गई। ढकिया रोड से पच्चावाला जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पच्चावाला निवासी शेर सिंह पुत्र तोता राम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शेर सिंह कुंडेश्वरी क्षेत्र में ढकिया रोड पर गश्त की ड्यूटी पर तैनात थे.

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर, रविवार को शाम करीब 4:39 बजे शेर सिंह मोटरसाइकिल से ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान ढकिया रोड से पच्चावाला जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर वहां से भाग निकला।

ढकिया कुंडेश्वरी निवासी विनय ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कुंडेश्वरी चौकी से उपनिरीक्षक मनोज सिंह धोनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, तब तक डंपर चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ हादसे से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित किया और फरार चालक के बारे में पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *