उत्तराखंड में आज से देश के प्रति सम्मान, समर्पण और गौरव के उत्सव ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर आज देहरादून में भाजपा की तिरंगा यात्रा निकाली. इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर घर तिरंगे का संदेश दिया.
साथ ही सीएम धामी ने इस अवसर पर राज्य आंदोलन के महान नायक स्व. श्री इंद्रमणी बडोनी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम धामी ने कहा हमारा तिरंगा करोड़ों भारतवासियों के स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है. इसकी आन, बान और शान की रक्षा के लिए माँ भारती के वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है.
सीएम धामी ने कहा आप सभी से निवेदन है कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेनानियों को नमन करें.साथ ही सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के के नेतृत्व में अमृतकाल का भारत अब झुकता नहीं, आंखों में आंख डालकर अपनी बात कहता है। आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ भारत आज विश्व पटल पर अपनी नई पहचान गढ़ रहा है.
विकासनगर- सहसपुर की स्वंय सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे राष्ट्रीय ध्वज हर घर तिरंगा अभियान की शान ,रीप द्वारा सिलाई यूनिट की स्थापना से महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के काम को व्यापक स्तर मिला है. राष्ट्रीय ध्वज बनाकर समूह की महिलाएं राष्ट्रीय उत्सव में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं.