चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दुर्गम रास्तों से जूझकर जवानों ने खाई से निकाले सभी 6 शव, ज्योतिर्मठ पहुंचाए – Kachchichithi

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दुर्गम रास्तों से जूझकर जवानों ने खाई से निकाले सभी 6 शव, ज्योतिर्मठ पहुंचाए

चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत सभी छह व्यक्तियों के शवों निकाल लिया गया है। सभी के शवों को घटनास्थल से रेस्क्यू कर ज्योतिर्मठ पहुंचा दिया गया है।

शनिवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस, स्थानीय प्रशासन एवं सेना के जवानों की रेस्क्यू टीमों ने क्षत विक्षित शवों को रेस्क्यू कर तोली नाला स्थित सड़क मार्ग पहुंचाया था। अंतिम शव सुबह 4:40 बजे लाया गया। इसके बाद सुबह 6:20 बजे मोर्चरी ज्योर्तिमठ लाया गया है।

चिकित्सकों द्वारा सभी को मृत घोषित कर पंचायत नाम के लिए शवों को हेली से एम्स ऋषिकेश भेजा जाएगा।

हादसे में इन छह लोगों की हुई मौत।

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी की हादसे में मौत हो गई।

पायलट

  • कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48 वर्ष), निवासी दिल्ली।

यात्री

  • प्रतापा (41 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
  • अरुण सालुंके (44 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
  • वी.बी. शंकर गौड़ा (39 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
  • सुधीर के. (50 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
  • एच.एस. नटराजा (51 वर्ष), निवासी कर्नाटक।

ज्योतिर्मठ पहुंची डीजीसीए की टीम

दुर्घटना की जांच के लिए शनिवार को डीजीसीए (नागरिक उड्डयन) की टीम पांडुकेश्वर पहुंच गई थी। आज टीम घटना स्थल पर जाएगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि टीम हादसे के कारणों का पता लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *