₹2.82 करोड़ पाने के लिए भटक रहा परिवहन निगम, पीएम और गृह मंत्री के कार्यक्रमों से जुड़ा प्रकरण, जानें पूरा मामला

उत्तराखंड परिवहन निगम (उत्तराखंड रोडवेज) को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कार्यक्रमों के लिए लगाई गई कुल 554 बसों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है. जिस कारण पहले से ही आर्थिक तंगहाली झेल रहे निगम और उसके कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने देहरादून के जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कुल 2 करोड़ 82 लाख 20 हजार 891 रुपए के लंबित भुगतान जारी करने की मांग की गई है. ताकि निगम के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जा सके.

दरअसल, उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश नैथानी ने 16 जून 2026 को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल भुगतान की मांग की थी. पत्र में जिक्र किया गया है कि 7 मार्च 2026 को आयोजित ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के लिए निगम की 299 बसें उपलब्ध कराई गई थीं. इन बसों के एवज में 1 करोड़ 44 लाख 2 हजार 431 रुपए का भुगतान पेंडिंग है. इसके अलावा, 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे के लिए तमाम डिपो से 255 बसें लगाई गई थीं, जिनके लिए 1 करोड़ 38 लाख 18 हजार 460 रुपए का भुगतान अभी तक नहीं मिला है.

Uttarakhand Transport Corporation

ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश नैथानी ने कहा कि, लंबित भुगतान के लिए संबंधित विभागों को बिल पहले ही भिजवाए जा चुके हैं और मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय से भी भुगतान के निर्देश दिए गए थे, फिर भी राशि नहीं प्रदान की गई. पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि अप्रैल 2025 से कर्मचारियों को नियमित वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान सितंबर 2025 से लंबित है. इसके अलावा, डीजल, स्पेयर पार्ट्स और रोजमर्रा के परिचालन खर्च की देरी के चलते निगम के परिचालन में समस्या आ रही है.

Uttarakhand Transport Corporation
Uttarakhand Transport Corporation
Uttarakhand Transport Corporation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *