चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में लगाया ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार – Kachchichithi

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में लगाया ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल और नकदी बरामद की है.

गौरतलब है कि रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल न्यूजीलैंड और भारत की टीम के बीच खेला गया. इस मैच में ऑनलाइन सट्टे का खेल भी सट्टेबाजों ने खूब खेला. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुड़की से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर ये कार्यवाही की गई है.

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में सट्टेबाजी की मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करने के लिए टीमों का गठन किया था. टीमों के द्वारा अलग-अलग स्थानों से 3 व्यक्तियों को सट्टेबाजी के दौरान गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान श्रीकान्त, रिशु त्यागी और निखिल गर्ग के रूप में हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *