लोस चुनाव को लेकर बोली नेहा शर्मा, कहा- महिलाओं की भूमिका रहेगी निर्णायक ₹72.20

उत्तराखंड में भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी हैं। शक्ति वंदन भी चुनाव की तैयारी में जुट गया है। उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी जहां लगातार कार्यकर्ताओं के साथ में केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर बैठक कर रहे हैं। आम जनता तक पहुंचने का अभियान चला रहे हैं तो वहीं शक्ति वंदन प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा का कहना है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कार्यकर्ता और एनजीओ संचालकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ में बैठक करने जा रहे हैं।

नेहा शर्मा का कहना है कि शक्ति वंदन के कार्यकर्ता भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। बहुत गंभीरता के साथ में काम कर रहे हैं उनका कहना है कि देश में एक तरफ जहां भाजपा प्रदेश में गांव चलो अभियान चला रही है जिसमें सीएम धामी से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं रात्रि प्रवास कर रहे हैं आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए उनके साथ बैठकर कर रहे हैं तो दूसरी तरफ शक्ति वंदन भी आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव को लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शक्ति वंदन अभियान के तहत एनजीओ, फेडरेशन, स्वयं सहायता समूह, सीआरपी, एफपीओ को भाजपा से जोड़ने के लिए जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें लाभार्थियों के साथ में बैठक की जाएगी। स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के साथ में केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में जो योजनाएं चल रही हैं उसको प्रदेश के सीमांत इलाके तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *