नैनीताल हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, नौ लोगों की मौत की पुष्टि

नैनीताल के छेडाखान मीडार मोटर मार्ग पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है। बता दें हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए है रहे हैं।

सीएम धामी ने मृतकों के लिए दुख जताते हुए लिखा कि ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

नैनीताल में शुक्रवार सुबह वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर हुआ। जानकारी के मुताबिक एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *