वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी, रेस्क्यू पर लिया अपडेट; सीएम ने की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 40 जिंदगियां पिछले पांच दिन से सुरंग में फंसी हैं। सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 40 श्रमिकों को आज 5 दिन हो गए हैं। श्रमिकों को सकुशल बाहर निकलने का खोज बचाओ अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। सुरक्षा कर्मियों ने सुरंग के 200 मीटर क्षेत्र को आम लोगों और मीडिया की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दूसरे राज्यों के साथ-साथ दूसरे देशों की टीमों से भी मदद ली जा रही है। वहीं, इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। गुरुवार को सीएम धामी ने एक बार फिर से अधिकारियों से अपडेट लिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री पिछले पांच दिनों से सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे राहत और बचाव कार्य की समीक्षा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *