देहरादून के तमसा नदी में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी

देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजावाला गांव के पास तमसा नदी में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

जानकारी के अनुसार 20 मई की दोपहर एफआरआई के पीछे बाजावाला गांव के समीप तमसा नदी में अर्द्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अन्य थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *