थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक आरोपित अपनी ही नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण करता रहा।
छोटी बेटी पर भी गंदी नजर डालने पर आरोपित की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पति 15 वर्षीय बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। अब उसने अपनी 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ कर जबरदस्ती का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपित को घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले सड़क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार, महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल अजीत तोमर व कांस्टेबल अनिल पंवार शामिल रहे।