9 दिनों बाद जंगल से मिला मासूम पंकू का शव, फूट फूट कर रोये परिजन

जनपद के बाड़ब गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. विगत 9 दिनों से लापता चल रहा 5 वर्षीय बालक पंकू मृत अवस्था में जंगल में मिला है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार, मासूम पंकू 4 अप्रैल से लापता था. जिसके बाद से ही जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी. सघन खोजबीन के बावजूद बालक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. आज मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का शव गांव के समीप जंगल क्षेत्र में बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. लोग इस घटना से स्तब्ध हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की है. जिससे घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके.

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी. पूरे गांव में भय और अनिश्चितता का माहौल है. हर किसी की आंखों में इस घटना के बाद आंसू हैं. हर कोई नम आंखों से मासूम पंकू को याद कर रहा है.इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र की संवेदनाएं परिवार को मिल रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *