मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में शमिल हुए, लेकिन उनके कार्यक्रम से निकलने के बाद यहां छात्रों में झड़प हो गई। इस हाथापाई में एक छात्र को चाकू लग गया। उसे कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया।
शनिवार को डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने लाइव प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा हमेशा हमें अपने कॉलेज के दिन याद दिलाते हैं। आप सिर्फ युवा छात्र नहीं हैं। आप देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी।
समारोह का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा युवाओं की ऊर्जा हमेशा हमें अपने कॉलेज के दिन याद दिलाते हैं। आप सिर्फ युवा छात्र नहीं हैं। आप देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी हैं. उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम से चले गए. कार्यक्रम में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ओर अजय हुड्डा ने लाइव प्रस्तुति दे रहे थे, उसी दौरान डांस करते हुए एक छात्र किसी छात्रा पर गिर गया. छात्रा के पक्ष के छात्रों ने उसके हाथापाई कर दी. इसी दौरान छात्र को किसी का कड़ा लग गया. छात्र घायल हो गया. अन्य छात्रों ने मामले को शांत कराया. घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे घर भेज दिया गया.
कोतवाली डालनवाला एसएसआई कुलेंद्र रावत ने बताया डांस करते हुए उसे किसी का कड़ा लगा. जिससे उसे चोट आई. उसके बाद किसी छात्रा पर गिर गया. जिससे छात्रा के पक्ष के छात्रों के साथ हाथापाई की. छात्र का उपचार करवाने के बाद उसे घर भेज दिया गया है.
इससे पहले सीएम धामी ने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BIAS) भीमताल में वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ किया. उन्होंने संस्थान के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग (CSE) विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया. छात्रों, शिक्षकों व प्रबंधन को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठित संस्थान में आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. यहां के होनहार छात्र-छात्राओं के बीच आना उनके लिए सौभाग्य की बात है.