देहरादून में शिक्षा अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, स्कूल को ग्रेड देने के नाम पर मांगी घूस

देहरादून जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उपखंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा है. जिसके बाद उसे रायवाला कोतवाली ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल को ग्रेड देने के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी. सूचना पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना.

ट्रैप के अनुसार अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा. जहां विजिलेंस की टीम ने नोट लेते ही गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गहन पूछताछ की जा रही है. विजिलेंस के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही मामले में जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *